Connect with us

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन।

  • इंटरमीडिएट में 85.11% और हाईस्कूल में 92.10% रहा परिणाम।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित परिषद सभागार में औपचारिक रूप से परिणाम जारी किए।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल परिणाम 85.11% रहा, जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% तथा बालिकाओं का 88.09% रहा। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में कुल परिणाम 92.10% दर्ज किया गया, जिसमें 88.03% बालक एवं 96.07% बालिकाएं सफल रहीं।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि इंटरमीडिएट में कुल 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में सम्मिलित हुए और 85,499 उत्तीर्ण घोषित किए गए। यह परिणाम वर्ष 2025 की तुलना में 1.88% अधिक है।

हाईस्कूल परीक्षा में 1,12,266 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए और 1,00,373 उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष हाईस्कूल का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 1.33% बेहतर रहा।

डॉ. रावत ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और परिषद के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने मेधावी छात्रों एवं उनके अभिभावकों को फोन पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टॉपर्स

  • इंटरमीडिएट: गीतिका पंत एवं सुशीला मेंहदीरत्ता (98%) – संयुक्त प्रथम
  • द्वितीय: आर्यन (97.80%)
  • तृतीय: वंशिका (97%)
  • हाईस्कूल: अक्षत गोपाल (98.20%) – प्रथम
  • द्वितीय: इशांत कोठारी एवं भूमिका (98%)
  • तृतीय: योगेश जोशी (97.80%)


विशेष उपलब्धि


बागेश्वर जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट में 94.84% और हाईस्कूल में 96.98% परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अन्य प्रमुख बिंदु
सुधार परीक्षा (2025) के परिणाम भी घोषित
हाईस्कूल सुधार परीक्षा परिणाम: 68.67%
इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा परिणाम: 66.27%
मानवीय पहल
परिणाम घोषित होने के बाद शिक्षा मंत्री ने हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उनके परिवार को बधाई दी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]