Connect with us

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: पर्वतीय राज्यों ने मारी बाजी,देहरादून और हरिद्वार फिसड्डी साबित।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: पर्वतीय राज्यों ने मारी बाजी,देहरादून और हरिद्वार फिसड्डी साबित।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में पर्वतीय जनपद बागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पास प्रतिशत के मामले में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि देहरादून और हरिद्वार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है।
हाईस्कूल परीक्षा में जहां देहरादून का परिणाम सबसे कम 89.21 प्रतिशत रहा, वहीं इंटरमीडिएट में हरिद्वार का रिजल्ट 75.45 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।
इस वर्ष पूरे उत्तराखंड में हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 92.10 रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.11 प्रतिशत दर्ज किया गया।
जिलेवार प्रदर्शन की बात करें तो बागेश्वर ने हाईस्कूल में 96.98 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन है।
हेल्पलाइन जारी
बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, परीक्षा परिणाम के बाद छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। परीक्षार्थी स्क्रूटनी, रिजल्ट या अन्य जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
इस बार के परिणामों ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि मैदानी जिलों को शिक्षा के स्तर में सुधार की आवश्यकता है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]