Connect with us

सूखी ठंड से कांपा उत्तराखंड,पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार।

उत्तराखण्ड

सूखी ठंड से कांपा उत्तराखंड,पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार।

संवादसूत्र देहरादून: इस सीजन बारिश और बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश में सूखी ठंड का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक महसूस किया जा रहा है। ठंडी हवाओं और शुष्क मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने दो दिन बाद प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है, जिससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जनपदों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
उधर, सूखी ठंड का सबसे अधिक असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]