Connect with us

शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला।

उत्तराखण्ड

शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला।

संवादसूत्र देहरादून: ननुरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में अशासकीय विद्यालयों से जुड़े विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कुछ लोगों ने कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से निदेशालय परिसर में अफरातफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, अशासकीय विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कुछ सदस्य अपनी मांगों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे। इस दौरान कर्मचारियों और प्रबंधन प्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखे विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने निदेशक पर हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनका चश्मा भी टूट गया।


घटना के समय उमेश शर्मा काऊ के भी मौके पर मौजूद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे ही प्रबंधन के सदस्यों को लेकर निदेशालय पहुंचे थे।


हमले के बाद घायल निदेशक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने मीडिया को बताया कि रायपुर ब्लॉक के अस्थल प्राथमिक विद्यालय के नाम परिवर्तन को लेकर विधायक और उनके समर्थक आए थे।

शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजे जाने की जानकारी देने के बावजूद हाथापाई की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी जा रही है और आगे की कार्रवाई कानून के तहत की जाएगी।
घटना के बाद शिक्षा विभाग में आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]