Connect with us

मुख्यमंत्री धामी को सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी को सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने दी बधाई।

संवादसूत्र देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड के मुख्य सेवक (मुख्यमंत्री) के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में गुरुद्वारा सभा, भाजपा महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी के सहयोग से उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]