Connect with us

सभी डीडीएमओ से रूबरू हुए उपाध्यक्ष विनय रूहेला,समस्याओं को सुना, उचित कार्यवाही का दिया भरोसा।

उत्तराखण्ड

सभी डीडीएमओ से रूबरू हुए उपाध्यक्ष विनय रूहेला,समस्याओं को सुना, उचित कार्यवाही का दिया भरोसा।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में राज्य के सभी 13 जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों (डीडीएमओ) के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं व्यावहारिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विनय रूहेला ने सभी जनपदों से उपस्थित डीडीएमओ की समस्याओं, चुनौतियों एवं फील्ड स्तर पर आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि डीडीएमओ द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर सकारात्मक एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक मजबूत किया जा सके।
उन्होंने डीडीएमओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डीडीएमओ आपदा प्रबंधन व्यवस्था की रीढ़ हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में वे फ्रंटफुट पर आकर न केवल समन्वय स्थापित करते हैं, बल्कि प्रशासन, लाइन विभागों एवं स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व भी करते हैं। उन्होंने कहा कि डीडीएमओ की सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल आपदा के प्रभाव को कम करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में आपदा पूर्व तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता, मानव संसाधनों के प्रशिक्षण, संचार व्यवस्था तथा अंतर-विभागीय समन्वय को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाए। साथ ही आपदा के दौरान सूचना तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने, त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने एवं फील्ड स्तर पर मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने डीडीएमओ को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों पर विभाग द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और फील्ड स्तर के अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी डीडीएमओ ने इस प्रकार की समीक्षा बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे फील्ड स्तर की वास्तविक समस्याओं का समय रहते समाधान हो सके और राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर डीआईजी राजकुमार नेगी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) अभिषेक कुमार आनंद, वित्त नियंत्रक मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित यूएसडीएमए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]