Connect with us

मौसम ने ली करवट: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड।

उत्तराखण्ड

मौसम ने ली करवट: केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए ठंडक बढ़ा दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।
केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद चादर में ढक गया है। पहाड़ों से लेकर मंदिर परिसर तक बर्फ की मोटी परत देखी जा रही है, जिससे नजारे बेहद मनमोहक हो गए हैं।
वहीं देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह से ही ठंड बढ़ गई, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े। बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी, जिससे दफ्तर और बाजार जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। मसूरी सहित पहाड़ी इलाकों में तापमान और नीचे चला गया है।
विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में यलो अलर्ट लागू है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में चकराता, मसूरी, कोटद्वार और कीर्तिनगर में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि कोटी में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम में इस बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बताया जा रहा है, जिसके चलते हिमालयी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं और बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]