Connect with us

राज्य में कल से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

उत्तराखण्ड

राज्य में कल से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 28 अप्रैल के लिए नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज मौसम गतिविधियों की चेतावनी जारी की है।
इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि, तेज बारिश और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा 29 अप्रैल को देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं 28 से 30 अप्रैल के बीच राज्य के अन्य हिस्सों में इसी तरह की गतिविधियों के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
स्थिति को गंभीरता से लेते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी आपदा प्रबंधन अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
सलाह:
तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहें, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]