Connect with us

कैंसर से जंग लड़ रही विधवा सुनीता को जिला प्रशासन का सहारा,बच्चों की पढ़ाई फिर पटरी पर।

उत्तराखण्ड

कैंसर से जंग लड़ रही विधवा सुनीता को जिला प्रशासन का सहारा,बच्चों की पढ़ाई फिर पटरी पर।

संवादसूत्र देहरादून: गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही डोईवाला निवासी विधवा महिला सुनीता कलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। कैंसर पीड़ित सुनीता के परिवार को आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा और उपचार के लिए प्रशासन ने मानवीय पहल करते हुए मदद पहुंचाई है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन जरूरतमंद एवं असहाय परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उपचार, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सहायता और ऋण राहत जैसे मामलों में प्रशासन द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को मदद दी जा रही है।

सुनीता कलवार ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं और पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चों की पढ़ाई और इलाज जारी रखना मुश्किल हो गया था। उन्होंने फीस माफी और आर्थिक सहयोग की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल सहायता के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने रायफल क्लब फंड से सुनीता को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही उनके बेटे का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराया गया, जबकि बेटी की बाधित पढ़ाई को ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से दोबारा शुरू कराया गया।

बताया गया कि सुनीता का 11 जुलाई 2024 को जौलीग्रांट स्थित अस्पताल में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था और वर्तमान में उनका उपचार जारी है। प्रशासन द्वारा इलाज और पारिवारिक सहयोग के लिए लगातार समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले वर्षों में भी अनेक जरूरतमंद परिवारों को लाखों रुपये की सहायता प्रदान की गई है। विद्युत और जल बकाया मामलों के समाधान, बैंक ऋण राहत, चिकित्सा सहायता तथा रायफल क्लब फंड से सहयोग देकर कई परिवारों को राहत पहुंचाई गई है। वहीं ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]