उत्तराखण्ड
लच्छीवाला में ‘वाइल्ड समर फेस्ट’ शुरू, 15 जून तक चलेगा प्रकृति और रोमांच का उत्सव।

संवादसूत्र देहरादून: लच्छीवाला नेचर पार्क में आज से ‘वाइल्ड समर फेस्ट’ का शुभारंभ हो गया। यह फेस्ट 15 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रकृति और एडवेंचर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों को प्रकृति के करीब लाना और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
फेस्ट में एडवेंचर जोन के तहत रॉक क्लाइंबिंग सहित कई साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रकृति पथ पर जंगल के बीच पैदल भ्रमण का अवसर मिलेगा। सांग नदी किनारे जल क्रीड़ा गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इसके अलावा, इको-क्राफ्ट्स के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कला सीखने का मौका मिलेगा और परिवार के साथ बोटिंग का आनंद भी लिया जा सकेगा।
यह फेस्ट प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा और गर्मी की छुट्टियों में लोगों के लिए खास आकर्षण बना रहेगा।




