Connect with us

भराड़ीसैंण में जुटे मंत्री-विधायक,अनुपूरक बजट होगा पेश।

उत्तराखण्ड

भराड़ीसैंण में जुटे मंत्री-विधायक,अनुपूरक बजट होगा पेश।

संवादसूत्र देहरादून/गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के लिए धामी सरकार सोमवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित मंत्रियों और विधायकों का काफिला सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा परिसर पहुंचा। मंगलवार से शुरू होने वाले सत्र को लेकर विधानसभा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय में हेलिकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सरकार के गैरसैंण पहुंचने का अंदाजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रहे वाहनों के काफिले से भी लगाया जा सकता था। देहरादून से गैरसैंण की ओर बढ़ते सरकारी वाहनों के काफिले के साथ हूटर बजाती गाड़ियां दिखाई दीं। मंत्रियों और विधायकों के पहुंचने के साथ ही विधानसभा सत्र की तैयारियों ने भी गति पकड़ ली।

मंगलवार से शुरू होने वाला यह सत्र दो दिन तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, जबकि दूसरे दिन बजट पारित किए जाने का कार्यक्रम है। सत्र के मद्देनजर विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]