Connect with us

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जाना ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ का विजन।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद, जाना ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ का विजन।

संवादसूत्र देहरादून रुद्रपुर, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों से ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के विचार, सुझाव और भविष्य के उत्तराखंड को लेकर उनकी परिकल्पनाएं जानीं तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए मार्गदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। प्रदेश की भावी पीढ़ी को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। युवाओं के विचार और सुझाव उत्तराखंड के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ के संकल्प को साकार करने के लिए शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि, खेल, तकनीक और नवाचार सहित प्रत्येक क्षेत्र को मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल आज की शक्ति नहीं, बल्कि देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता हैं। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, विकास, नवाचार तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां लागू की गई हैं।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में देहरादून में देश की पांचवीं सबसे बड़ी साइंस सिटी का निर्माण किए जाने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश-दुनिया में नेतृत्व करने के अवसर उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री ने नेतृत्व क्षमता के महत्व पर कहा कि लीडरशिप केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। खेल, चिकित्सा, विज्ञान, मीडिया और उद्योग सहित प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति अपने क्षेत्र के सच्चे लीडर होते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से जुड़कर देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेशभर के विद्यार्थियों का व्यापक समर्थन मिला है। अभियान के तहत 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध एवं विचार भेजे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के विचार उत्तराखंड के विकास, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी सोच एवं संकल्प को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी राज्य के भविष्य को लेकर सजग और जागरूक है। विद्यार्थियों के सपनों, सुझावों और नवाचारपूर्ण विचारों को विकास की दिशा से जोड़कर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रामपाल सिंह, दिनेश मानसेरा, उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]