Connect with us

सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम, स्थानीय दुकान पर चाय पीकर बढ़ाया छोटे कारोबारियों का हौसला।

उत्तराखण्ड

सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम, स्थानीय दुकान पर चाय पीकर बढ़ाया छोटे कारोबारियों का हौसला।

संवादसूत्र देहरादून/श्रीनगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को श्रीनगर में अपनी सादगी और सहजता से स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जीवीके हेलीपैड से सड़क मार्ग के जरिए देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह की चाय की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और दुकानदारों, नागरिकों तथा बच्चियों से आत्मीय संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बच्चियों, स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों को चाय परोसी। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज रूप से पाकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री सड़क मार्ग का निरीक्षण भी करते रहे।

स्थानीय दुकान पर रुककर चाय पीने की मुख्यमंत्री की इस पहल को ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना से जोड़कर देखा गया। इसके जरिए उन्होंने स्थानीय कारोबार और छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह कदम स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के महत्व को भी रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री की सादगी भरी इस पहल से स्थानीय दुकानदारों का उत्साह बढ़ा। आम लोगों के बीच सहज रूप से पहुंचकर उनसे बातचीत करने के उनके अंदाज की भी चर्चा रही।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]