Connect with us

अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर गटका जहर,हुई मौत।

उत्तराखण्ड

अग्निवीर भर्ती में असफल होने पर गटका जहर,हुई मौत।

संवादसूत्र देहरादून/बागेश्वर: अग्निवीर भर्ती में असफल रहने पर एक युवक ने जहर गटक लिया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है।
कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी 20 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गोस्वामी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। सोमवार रात लगभग 11:30 बजे उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि कमलेश का एक भाई प्राइवेट नौकरी और दूसरा दुकानदारी करता है। पिता भी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कमलेश परिवार में सबसे छोटा था। वह कोरोनाकाल से फौज में जाने की तैयारी कर रहा था। पिछली बार भी असफल रहा। इस बार अग्निवीर भर्ती में वह फिजिकल और मेडिकल में फिट था। सोमवार को भर्ती का परीक्षाफल आया। वह तब खेत जोत रहा था। घर आने पर मोबाइल देखा और असफल होने पर जहर गटक लिया। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि कमलेश ने सेना भर्ती के लिए काफी मेहनत की। अगली भर्ती तक उसकी उम्र अधिक हो जाती। उन्होंने घटना पर गहरा शोक जताया है। थानाध्यक्ष कपकोट विवेक चंद्र ने बताया कि जहर खाने से पूर्व उसने वाट्सएप पर स्टेट्स भी डाला था। जिसमें उसने भर्ती नहीं होने के कारण यह कदम उठाने की बात की है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]