आपदा
मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा-पानी भरा, 13 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू।


संवादसूत्र देहरादून/चमोली: चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। टनल में काम कर रहे 18-19 लोगों के फंसने की प्रारंभिक सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर बचाव कार्य में जुटे हैं।
जिला प्रशासन पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहा है और रेस्क्यू के लिए आवश्यक संसाधन मौके पर जुटाए जा रहे हैं।




