Connect with us

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड 12 घंटे में बहाल।

उत्तराखण्ड

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड 12 घंटे में बहाल।

संवादसूत्र देहरादून: भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे विकासनगर-पांवटा मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को तत्काल राहत और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए लगातार मरम्मत अभियान चलाया। रिकॉर्ड समय में मात्र 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत पूरी कर मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोल दिया गया। मार्ग बहाल होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली और आवश्यक सेवाओं का संचालन भी सामान्य हो गया। इस दौरान एक एंबुलेंस भी बिना किसी बाधा के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल, एप्रोच रोड और संबंधित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या निर्माण मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने तेजी से स्थिति को सामान्य कर लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। सरकार ने दोहराया कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनहित उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा हर आपदा की स्थिति में प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]