Connect with us

उत्तराखंड को SASCI योजना से बड़ी सौगात, “प्राइड ऑफ हिल्स” से विकास को नई उड़ान।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को SASCI योजना से बड़ी सौगात, “प्राइड ऑफ हिल्स” से विकास को नई उड़ान।

संवादसूत्र देहरादून: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी एसएएससीआई (Special Assistance to States for Capital Investment) गाइडलाइंस में उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए मजबूत प्रोत्साहन मिला है।
इस बार गाइडलाइंस में “प्राइड ऑफ हिल्स” नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल के अंतर्गत उत्तराखंड को 3460 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन मिलेगा, जिससे राज्य के बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही राज्य को 765 करोड़ रुपये की अनटाइड फंड्स (Untied Funds) के रूप में भी सहायता दी जाएगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी। यह लचीलापन विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अतिरिक्त वित्तीय सहायता राज्य को तेजी से प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]