Connect with us

एसआईआर की सुपर चेकिंग के लिए अगले 15 दिन फील्ड में रहेंगे दोनों मंडलायुक्त।

उत्तराखण्ड

एसआईआर की सुपर चेकिंग के लिए अगले 15 दिन फील्ड में रहेंगे दोनों मंडलायुक्त।

संवादसूत्र देहरादून: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने दोनों मंडलायुक्तों को आगामी 15 दिनों तक निर्धारित जनपदों में कैंप कर फील्ड विजिट और क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आयुक्त कुमाऊं को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर, जबकि आयुक्त गढ़वाल को देहरादून और हरिद्वार में कैंप करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान दोनों आयुक्त ऐसे बूथों का विशेष रूप से सत्यापन करेंगे, जहां मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 और नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने सभी जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को दावे एवं आपत्तियों के चरण में सुपर चेकिंग और फील्ड विजिट अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी भी रैंडम फील्ड विजिट कर बूथों का औचक निरीक्षण और सुपर चेकिंग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन बूथों पर फॉर्म-6 के आवेदन 4 प्रतिशत से अधिक और फॉर्म-7 के आवेदन 2 प्रतिशत से अधिक हैं, वहां ईआरओ द्वारा संबंधित फॉर्म का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए। उन्होंने सभी जिलों को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के तहत प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण में निर्धारित समय सीमा का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी हो सके।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]