Connect with us

पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश; प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के आदेश।

आपदा

पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश; प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के आदेश।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे शेष तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव अभियान में उपलब्ध सभी संसाधनों और तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग किया जाए। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, जिला प्रशासन और टीएचडीसी की टीमों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के साथ ही रेस्क्यू में जुटे कर्मियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

सीएम धामी ने टनल की तकनीकी स्थिति, जल निकासी और मलबा हटाने के कार्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान परिस्थितियों का लगातार आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार तकनीकी उपाय किए जाएं, ताकि फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य मुआवजा एवं सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]