Connect with us

फिल्म व संस्कृति को लेकर सीएम धामी का प्रसून जोशी से हुआ संवाद।

उत्तराखण्ड

फिल्म व संस्कृति को लेकर सीएम धामी का प्रसून जोशी से हुआ संवाद।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि एवं गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रसून जोशी के साहित्य एवं सिनेमा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कला, संस्कृति, साहित्य एवं सिनेमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला एवं लोक संगीत के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ राज्य में फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के लिए अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके तहत फिल्म नीति के माध्यम से फिल्म निर्माताओं को नीतिगत सहयोग, सुविधाएं एवं बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में उनके मार्गदर्शन से उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]