Connect with us

सीएम ने चम्पावत को दी ₹74.54 करोड़ की सौगात।

उत्तराखण्ड

सीएम ने चम्पावत को दी ₹74.54 करोड़ की सौगात।

संवादसूत्र देहरादून: विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला-2026 के शुभारंभ अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत को कुल ₹74.54 करोड़ (7454.74 लाख रुपये) की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 5 योजनाओं का लोकार्पण तथा 4 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।
₹64.95 करोड़ की 5 योजनाओं का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने चलथी नदी पर टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग में ₹5014 लाख की लागत से निर्मित 690 मीटर लंबे प्री-स्ट्रेस्ड दो लेन मोटर सेतु का लोकार्पण किया।
इसके अलावा—
पीएम जनमन योजना अंतर्गत ग्राम खिरद्वारी में ₹60 लाख से निर्मित बहुउद्देशीय भवन (बुक्सा व राजी जनजाति उत्थान हेतु)
₹659 लाख से राजकीय पशु प्रजनन फार्म, नरियाल गांव (प्रथम चरण विकास कार्य)
गुरु गोरखधाम में ₹271.39 लाख से विकसित पर्यटक सुविधाएं
श्यामलाताल को ईको-टूरिज्म हब बनाने हेतु ₹490.94 लाख की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट कार्य
का लोकार्पण किया गया।
₹9.59 करोड़ की 4 योजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने 959.49 लाख रुपये की 4 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें—
विधायक निधि से ₹498.50 लाख के जनोपयोगी निर्माण कार्य
तहसील बाराकोट में ₹302.50 लाख से अनावासीय भवन निर्माण
ब्रिडकुल द्वारा एड़ी मेला स्थल, कालूखान का ₹81.50 लाख से सौंदर्यकरण
नगर पंचायत बनबसा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में ₹76.90 लाख से पार्क निर्माण
शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, पर्यटन और आवागमन की सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। उन्होंने माँ पूर्णागिरि का आशीर्वाद लेते हुए उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]