Connect with us

जनसमस्याओं को लेकर सीएम गंभीर, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

उत्तराखण्ड

जनसमस्याओं को लेकर सीएम गंभीर, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, रोजगार, स्थानांतरण और स्थानीय विकास से जुड़े मामले मुख्यमंत्री के सामने रखे।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को एक-एक कर सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली और पात्रता एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में विभागीय स्तर पर कार्रवाई संभव है, उनमें अनावश्यक देरी न की जाए। शासन स्तर पर निर्णय की आवश्यकता वाले प्रकरणों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और लंबित मामलों के समाधान का रास्ता भी खुलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचाना है। योजनाओं और नीतियों की सफलता तभी सार्थक है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजकर उनका यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आमजन से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के अनुरूप समाधान सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनभावनाओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जेसी कांडपाल समेत मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]