उत्तराखण्ड
सिरोबगड़ के पास कार दुर्घटना,मां व बेटी की मौत।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2022/07/Road-Accident.jpg)
संवादसूत्र देहरादून/रुद्रप्रयाग: मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे एक कार बद्रीनाथ हाइवे पर सिरोबगड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में मां व बेटी की दो मौत हो गई।
आपदा कन्ट्रोल रुम को सूचना मिली, कि सिरोबगड के नजदीक एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हुआ है, सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सख्या -uk13, 6341 अल्टो कार थी। इस दुर्घटना में महेंद्र सिंह रावत उम्र 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन के खाई में गिरने से पहले ही छटक गए थे। जबकि उनकी पत्नी मीनाक्षी उम्र 45 वर्ष व सास कमला देवी ,उम्र 60 वर्ष, सभी निवासी, ग्राम टाट, कुमडी की मौके पर ही मौत हो गई।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)