Connect with us

उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द, सात नए दलों ने किया आवेदन।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 17 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द, सात नए दलों ने किया आवेदन।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) का पंजीकरण रद्द कर दिया है। इसके साथ ही आगामी चुनाव के लिए सात नए राजनीतिक दलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के समय राज्य में 42 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल थे। इनमें से 17 दल ऐसे पाए गए, जिन्होंने पिछले छह वर्षों से लगातार कोई चुनाव नहीं लड़ा। जांच के दौरान ये दल अपने पंजीकृत पते पर भी भौतिक रूप से मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा कई दलों ने वित्तीय रिटर्न, अंशदान रिपोर्ट और आंतरिक संगठनात्मक चुनाव जैसी अनिवार्य प्रक्रियाओं का भी समय पर पालन नहीं किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इन दलों को निष्क्रिय या संदिग्ध आरयूपीपी मानते हुए नोटिस जारी किए थे। उन्हें अपना पक्ष रखने और अपने अस्तित्व से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया गया। सुनवाई और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर भारत निर्वाचन आयोग ने इन 17 दलों को पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटा दिया।

इस कार्रवाई के बाद राज्य में पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संख्या 42 से घटकर 25 रह गई है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में केवल यही 25 दल अपने प्रत्याशी उतार सकेंगे। वहीं, सात नए राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग में पंजीकरण के लिए आवेदन किया है, जिनकी जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

इन दलों की चुनावी मैदान से हुई छुट्टी

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]