Connect with us

डबल पार्किंग’ से मिलेगी राहत: परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग का प्लान।

उत्तराखण्ड

डबल पार्किंग’ से मिलेगी राहत: परेड ग्राउंड–गांधी पार्क के बीच 390 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग का प्लान।

संवादसूत्र देहरादून: बढ़ते ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परेड ग्राउंड और गांधी पार्क के बीच 390 वाहनों की क्षमता वाली अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
आवास विभाग की समीक्षा बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। करीब 6500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाली इस पार्किंग पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके निर्माण से राजपुर रोड, सचिवालय क्षेत्र और आसपास के व्यस्त इलाकों में सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगने वाले जाम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर ठोस ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।
परियोजना को अंतिम रूप देने से पहले संबंधित विभागों से एनओसी, पार्किंग शुल्क निर्धारण और इनफोर्समेंट प्लान भी तैयार किया जाएगा।
इसी के साथ सचिवालय क्षेत्र में 189 वाहनों की क्षमता वाली दूसरी अंडरग्राउंड पार्किंग बनाने की योजना पर भी मंथन हुआ, जिसकी अनुमानित लागत 68 करोड़ रुपये है। प्रति वाहन लागत अधिक होने पर इस योजना की पुनः समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इन परियोजनाओं को पर्यावरण संतुलन और आधुनिक शहरी नियोजन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा, ताकि देहरादून को जाम से राहत मिलने के साथ-साथ शहर को एक स्मार्ट और व्यवस्थित रूप दिया जा सके।
👉 आने वाले समय में यह योजना राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]