उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में ‘अर्थ ऑवर’ कल: एक घंटा धरती के नाम।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च 2026 को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘अर्थ ऑवर’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखें।
यह वैश्विक पहल WWF India के आह्वान पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है।
सरकार ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा है कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं। एक घंटे की यह पहल ऊर्जा बचत के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देती है।




