विविध
एक युग का अंत:दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा।

संवादसूत्र देहरादून: भारतीय संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोंसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
खबरों के अनुसार, उन्हें एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
आशा भोसले का जाना भारतीय सिनेमा और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपने आठ दशक लंबे करियर में हजारों गीत गाए और अपनी बहुमुखी आवाज से हर पीढ़ी को प्रभावित किया।
उनकी आवाज हिंदी सिनेमा की पहचान रही और उन्होंने विभिन्न शैलियों—ग़ज़ल, पॉप, लोक और पश्चिमी संगीत—में अपनी अलग छाप छोड़ी।
उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर बताया।
परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।




