Connect with us

उत्तराखंड में प्रथम समान नागरिक संहिता दिवस आयोजित।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में प्रथम समान नागरिक संहिता दिवस आयोजित।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित प्रथम समान नागरिक संहिता दिवस कार्यक्रम में कहा कि यूसीसी का लागू होना उत्तराखंड के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इससे समाज में समानता, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूती मिली है।
मुख्यमंत्री ने यूसीसी के निर्माण, प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंजीकरण प्रक्रिया में सराहनीय कार्य करने वाले समिति सदस्यों, अधिकारियों और वीएलसी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी किसी धर्म के विरुद्ध नहीं बल्कि कुप्रथाओं को समाप्त कर समानता से समरसता स्थापित करने का प्रयास है।
सीएम धामी ने बताया कि यूसीसी लागू होने से महिला सशक्तिकरण को बल मिला है और विवाह, तलाक, उत्तराधिकार व संपत्ति अधिकारों को लेकर समान कानून लागू हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से शुरू हुई यह पहल देश के अन्य राज्यों को भी प्रेरित करेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]