उत्तराखण्ड
हुड़दंग मचाने पर उत्तरांचल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के पांच छात्र गिरफ्तार।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-14-at-3.17.18-PM.jpeg)
संवादसूत्र देहरादून: प्रेमनगर थाना पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग मचाकर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले उत्तरांचल पैट्रो लियम यूनिवर्सिटी के पांच छात्र गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस चौकी बिधौली क्षेत्र में सुशील के फ्लैट कंडोली में रहने वाले उत्तरांचल पैट्रोलियम यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षय कुमार निवासी प्रीतमपुरा थाना सीपी ब्लॉक दिल्ली उम्र 22 वर्ष, प्रखर यादव निवासी महानगर बरेली उम्र 20 वर्ष, शिवांग राणा निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष, अमित निवासी ग्राम पंचायत थाना देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष और लक्ष्य चौधरी निवासी मालवीय नगर जयपुर राजस्थान 21 वर्ष को हुडगंद मचाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पर पेश किया जा रहा है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)