Connect with us

पर्यटकों और भ्रमणकर्ताओं के लिये पुनः खोला जायेगा एफआरआई

उत्तराखण्ड

पर्यटकों और भ्रमणकर्ताओं के लिये पुनः खोला जायेगा एफआरआई

देहरादून : वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्रस्थल रहा है। यह संस्थान वानिकी शिक्षा एवं शोध का एक उत्कृष्ट केंद्र है। साथ ही यहां का मुख्य भवन एवं परिसर वर्षभर लाखों पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं को यहां भ्रमण करने के लिए आर्कषित करता है। राज्य एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार संस्थान को एकफरवरी, 2021 से पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 150 पर्यटक तथा 100 व्यक्ति प्रातःभ्रमण करने वालों को एफआरआई कैंपस में अनुमति दी जा रही है। भविष्य में स्थिति को देखते हुए संख्या बढ़ाई जा सकती है।

पर्यटकों हेतु कैंपस प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक तथा प्रातःभ्रमण हेतु सुबह 6 से 8 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत पर्यटक एवं भ्रमणकर्ता ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक एवं प्रातः भ्रमणकर्ता अपना पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट fri.icfre.gov.in पर ऑनलाइन कर सकते हैं तथा प्रिंटआउट दिखाकर गेट पर पर्यटन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी fri.icfre.gov.in पर उपलब्ध है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]