Connect with us

गंगा दशहरा पर निकाली गई मां गंगा की भव्य झांकी।

उत्तराखण्ड

गंगा दशहरा पर निकाली गई मां गंगा की भव्य झांकी।

संवादसूत्र देहरादून/ उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में गंगा दशहरा पर्व के अनुष्ठान शुरू हो गए है। गंगा दशहरा पर्व को लेकर हजारों की संख्या में तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालुओं गंगोत्री पहुंचे हैं। गंगोत्री में भव्य झांकी निकाली गई। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर गंगा की डोली में राजा भगीरथ की मूर्ति को रखा गया। सुबह से ही गंगोत्री में गंगा स्नान और पूजन चल रहा है।
गंगा दशहरा पर राजा भगीरथ की मूर्ति और गंगा की मूर्ति का श्रृंगार किया गया। भगीरथ की मूर्ति को मां गंगा की डोली पर रखा गया। जिसके बाद मंदिर परिसर से भगीरथ शिला होते हुए। गंगा घाट तक झांकी निकाली गई। साथ ही स्नान करने के बाद गंगा तट पर वैदिक मंत्रों, गंगा सहस्त्रनाम के साथ विधिवत रूप से मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना, हवन एवं आरती की गई। गंगोत्री में गंगा दशहरा पर्व पर दिनभर गंगा सहस्त्रनाम व अन्य अनुष्ठान चलते रहेंगे।
आज के ही दिन की मान्यता है कि मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं थी। मां गंगा को धरती पर लाने के लिए राजा भगीरथ ने वर्षों तक कठोर तप किया था। जिसके बाद गंगा धरती पर अवतरित हुई थी।‌

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]