Connect with us

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश।

उत्तराखण्ड

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने दिए व्यापक तैयारियों के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून, 29 जुलाई: राज्य में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और जनभागीदारी आधारित बनाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागों को व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने राज्य और जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं, रक्तदान शिविर, हाई एल्टीट्यूड साहसिक गतिविधियां, मैराथन, साइकिल, बाइक और कार रैलियों का आयोजन किया जाए। साथ ही प्रदेश के प्रमुख शहरों में पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल और एनसीसी बैंड द्वारा संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान भी बड़े स्तर पर चलाए जाएंगे।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 15 अगस्त को सुबह 10 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्य सचिव सचिवालय में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जनपदों में जिलाधिकारी सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा देहरादून के सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण होगा।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की शाम और 15 अगस्त की सुबह प्रदेश के प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीत प्रसारित किए जाएंगे। 14 अगस्त को प्रदेश मुख्यालय में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन होगा। सरकारी भवनों और ऐतिहासिक इमारतों को एलईडी रोशनी से सजाया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, खेलकूद, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं देहरादून के जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]