Connect with us

सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।

उत्तराखण्ड

सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन।

संवादसूत्र देहरादून: हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। यह पहली बार है जब विभाग द्वारा इस तरह का पंचांग कैलेंडर प्रकाशित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस पहल को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजने तथा जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंचांग कैलेंडर केवल तिथि, वार, पक्ष और मास की जानकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें पर्व-त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की महत्ता को भी समाहित किया गया है। इससे राज्यवासियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम मिलेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पंचांग में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था स्थलों को विशेष स्थान दिया गया है, जो राज्य की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाते हैं। यह कैलेंडर एक जानकारीपरक दस्तावेज होने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाला प्रेरणादायक संकलन भी है।
मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पंचांग भविष्य में और अधिक समृद्ध स्वरूप में सामने आएगा।
इस अवसर पर सचिव श्री विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]