उत्तराखण्ड
फिल्म नीति-2024 का असर: 25 फिल्मों को ₹8.28 करोड़ का अनुदान।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के प्रभाव से प्रदेश में क्षेत्रीय सिनेमा को नया प्रोत्साहन मिला है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 25 फिल्मों को ₹8.28 करोड़ की अनुदान राशि जारी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण के कारण उत्तराखंड फिल्म निर्माण के लिए आदर्श स्थान बनता जा रहा है। राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग अनुमति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि फिल्म नीति का उद्देश्य केवल शूटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूती मिल रही है। वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिल्म और फीचर फिल्मों को भी समान रूप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
🎥 14 क्षेत्रीय फिल्मों को मिला अनुदान
फिल्म नीति-2024 के तहत इस वर्ष 14 गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी फिल्मों को अनुदान जारी किया गया। इनमें प्रमुख हैं:
जोना (गढ़वाली) – ₹5,84,528
‘मीठी’ माँ कु आशीर्वाद (गढ़वाली) – ₹20,83,050
मेरे गांव की बाट (जौनसारी) – ₹31,04,360
घपरोल (गढ़वाली) – ₹21,85,819
द्वी होला जब साथ (गढ़वाली) – ₹18,48,883
गढ़-कुमौं (उत्तराखण्डी) – ₹20,93,140
असग़ार (गढ़वाली) – ₹16,96,852
रतब्याण (गढ़वाली) – ₹9,96,193
संस्कार (गढ़वाली) – ₹26,68,175
मेरु गौ (गढ़वाली) – ₹7,91,305
अजाण (गढ़वाली) – ₹9,24,286
बथों सुबेरो घाम-2 (गढ़वाली) – ₹6,53,073
धरती म्यर कुमाऊँ (कुमाऊंनी) – ₹17,63,528
कारा एक प्रथा (गढ़वाली) – ₹18,86,726
🎞️ 11 हिन्दी/अंग्रेजी फिल्मों को भी अनुदान
फिल्म नीति से आकर्षित होकर देश-विदेश के निर्माता उत्तराखंड में शूटिंग के लिए आ रहे हैं। जिन प्रमुख फिल्मों/वेब सीरीज को अनुदान मिला, वे हैं:
विकी विद्या का वह वाला वीडियो (हिन्दी) – ₹1,95,00,000
वेब सीरीज: लाइफ हिल गई (हिन्दी) – ₹94,76,565
Tanvi the Great (हिन्दी/अंग्रेजी) – ₹99,85,806
माली (हिन्दी) – ₹28,01,229
मैं लड़ेगा (हिन्दी) – ₹15,11,907
5th सितम्बर (हिन्दी) – ₹17,33,028
केसरी चैप्टर-2 (हिन्दी) – ₹41,22,664
ढाई आखर प्रेम का (हिन्दी) – ₹33,76,008
गंगा संग रविदास (हिन्दी) – ₹9,34,980
ए वेडिंग स्टोरी (हिन्दी) – ₹9,50,302
Middle Class Love (हिन्दी) – ₹51,96,578
📌 साल में दो बार होती है अनुदान समिति की बैठक
उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि परिषद वर्ष में दो बार (जुलाई एवं जनवरी) अनुदान समिति की बैठक आयोजित करती है।
जुलाई 2025 में 12 फिल्मों को
जनवरी 2026 में 13 फिल्मों को अनुदान स्वीकृत किया गया।
राज्य में बढ़ती फिल्म शूटिंग से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है और उत्तराखंड राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फिल्म मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।




