Connect with us

ओबीसी कल्याण और समावेशी विकास में संसदीय समिति की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री।

उत्तराखण्ड

ओबीसी कल्याण और समावेशी विकास में संसदीय समिति की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओबीसी संसदीय समिति सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्थाओं के तहत प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के पॉलिसी रिव्यू, फीडबैक और फॉलोअप के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक ओबीसी परिवार तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 90 जाति एवं उपजाति समुदाय ओबीसी सूची में शामिल हैं, जिनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की नीतियां और बजट गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।

बैठक में संयुक्त सचिव लोकसभा , उप सचिव लोकसभा , मुख्यमंत्री के अपर सचिव , पीएनबी के जोनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]