उत्तराखण्ड
पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को किया गिरफ्तार।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2022/08/1500x900_1879968-stf-cctv-.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपित का भाई जोकि कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात था पहले ही इस मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में संबंधित मुकदमे की विवेचना के दौरान में पूर्व में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ से पूछताछ के आधार पर गुरुवार को विनोद जोशी निवासी सितारगंज उधमसिंह नगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित विनोद जोशी वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में उधमसिंह नगर जिले में तैनात है। उसका भाई मनोज जोशी जोकि कनिष्ठ सहायक के पद पर था, वह इसी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है, जोकि इस जेल में बंद है। एसएसपी ने बताया कि विनोद जोशी ने अपने भाई के साथ मिलकर भर्ती परीक्षा में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में एक घर उपलब्ध कराया था। यहां अभ्यर्थियों को रात में प्रश्नपत्र हल करवाया गया था, साथ ही कई अभ्यर्थियों को अपनी कार से एक स्थान से दूसरे स्थान ले गया था।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)