Connect with us

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण: IGSTF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश।

उत्तराखण्ड

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण: IGSTF की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय SIT का गठन, गहन विवेचना के निर्देश।


संवादसूत्र देहरादून/ऊधमसिंह नगर: जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किए जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किए गए हैं—
▪️ उक्त प्रकरण से संबंधित अभियोगों की गहन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित किए जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 05 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।
SIT में निम्न अधिकारी सम्मिलित हैं—
पुलिस अधीक्षक, चम्पावत – श्री अजय गणपति
क्षेत्राधिकारी, टनकपुर – सुश्री वंदना वर्मा
निरीक्षक – श्री दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत
उपनिरीक्षक – श्री मनीष खत्री, जनपद चम्पावत
▪️ निष्पक्ष एवं निष्कलंक विवेचना के दृष्टिगत प्रकरण से संबंधित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षी — कुल 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानांतरित कर दिया गया है।
▪️ उक्त प्रकरण से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो तथा मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से प्रेषित शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों एवं जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं, उनके तथ्यों का सूक्ष्म एवं विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]