Connect with us

देवभूमि से अतिथि देवो भव: का संदेश जाए: दिनेश उनियाल।

उत्तराखण्ड

देवभूमि से अतिथि देवो भव: का संदेश जाए: दिनेश उनियाल।

संवादसूत्र देहरादून/ रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग के दो दिन के हाई अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अस्थाई तौर पर केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में रोका जा रहा है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर भी पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो यात्रियों को मौसम की जानकारी दे रहे हैं। अब मौसम सामान्य होने पर यात्रा को खोला जायेगा। पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर तैनात हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दे रहे हैं।आज सुबह जिला प्रशासन ने यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई, जिसके बाद से यात्रियों को केदारनाथ नहीं जाने दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि, मौसम विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें दो दिनों की भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों से गुहार लगाई है और यात्रियों को अपने होटल लाॅज में रूकवाये तथा जो भी इस विषम परिस्थितियों में मदद हो सकती है वह करे।
उन्होंने कहा कि इस समय धाम में भारी संख्या में तीर्थयात्री हैं,इस समय मानवता के नाते तीर्थ यात्रियों को घरों में भी शरण दे।
कही यात्रियों को दूसरे के घरों में शरण लेकर रात गुजारनी पडी है।
जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने गौरीकुण्ड, सोनप्रयाग, सीतापुर, फाटा,गुप्तकाशी सहित जिले के सभी होटल व लाज व्यवसायियों से यात्रियों की संख्या को देखते हुए अपील की है कि वे यात्रियों को रुकवाये, जिससे देश में देवभूमि के अतिथि देवो भव: का अच्छा संदेश देश में जाये।
उनियाल ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है तथा उन्हें उचित स्थानों पर रुकवाया जाय तथा खाने की भी व्यवस्था के लिए युवा संगठन को भी सहयोग के लिए कहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]