Connect with us

रिलायंस ज्वैल डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

रिलायंस ज्वैल डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून: रिलायंस डकैती प्रकरण में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जेल में बैठकर डकैती की योजना बनाने वाले मास्टरमाइंड शशांक को पटना जिले मे बेयूर थाना एरिया से देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर को जब राष्ट्रपति शहर में थीं, उसी दिन दिनदहाड़े बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना को अंजाम देकर करीब 14 करोड़ रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए थे। दून पुलिस ने घटना के दूसरे दिन बदमाशों के वाहन बरामद कर लिए। अब तक इस प्रकरण में दून पुलिस नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बिहार जेल में बंद शशांक व सुबोध के कहने पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
जेल में बंद शशांक की जमानत की भनक दून पुलिस को लग गई थी, जिसके बाद खुद एसएसपी अजय सिंह बिहार पहुंच गए। आरोपित को घेरने की तैयारी पूर्व में ही कि गई थी। गिरफ्तारी के दौरान माहौल खराब न हो इसके लिए एसएसपी समन्वय बनाने गए। मौका मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया। पुलिस शशांक को लेकर देहरादून के लिए निकल चुकी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]