उत्तराखण्ड
चारधाम के लिए पहले दिन हुए 2 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/04/2024_04_15_17.05.30-1.jpg)
देहरादून। उत्तराखंड के चार धाम बदरीनाथ केदारनाथ गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। सोमवार सुबह सात बजे से वेबसाइट एप वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के माध्यम से तीर्थयात्री पंजीकरण करा सकेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में काल सेंटर संचालित किया जाएगा। ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं।
उत्तराखंड के चार धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। सोमवार सुबह सात बजे से वेबसाइट, एप, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के माध्यम से तीर्थयात्री पंजीकरण करा सकेंगे।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद कार्यालय में कॉल सेंटर संचालित किया जाएगा। जहां से सुबह सात बजे से रात दस बजे तक रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस वर्ष किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने की व्यवस्था नहीं की गई है।
ऋषिकेश चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में भी रजिस्ट्रेशन के लिए आठ काउंटर बनाए गए हैं। हालांकि इन्हें शुरू करने की तिथि अभी तय नहीं हुई है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
चार धाम के कपाट खुलने की तिथि : केदारनाथ – 10 मई
यमुनोत्री – 10 मई
गंगोत्री – 10 मई
बदरीनाथ – 12मई
अगर कोई व्यक्ति चारधाम की यात्रा पर जाना चाहता है तो उसको सबसे पहले पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर लॉगिन कर पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर yatra (यात्रा) लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर- 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। साथ ही स्मार्ट फोन पर touristcarerttarakhand मोबाइल एप से पंजीकरण कर सकते हैं।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)