उत्तराखण्ड
नशा तस्कर को किया छह महीने के लिए जिला बदर।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-BadriKedarSamiti.jpeg)
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/05/jehanabad_jail_search_operation_1654955559.jpg)
संवादसूत्र देहरादून: नशा तस्करी में संलिप्त एक आरोपित को वसंत विहार थाना पुलिस ने छह महीने के लिए जिला बदर किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर होशियार सिंह ने बताया कि जावेद उर्फ निवासी घीसरपड़ी हरबंसवाला वसंत विहार देहरादून जोकि नशा तस्करी एवं बिक्री में कई बार जेल जा चुका है। बार-बार कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं होने के कारण उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी की ओर से छह माह का जिला बदर नोटिस जारी किया गया। आरोपित जावेद उर्फ हड्डी को शनिवार को जिला बदर की कार्यवाही जनपद की सीमा से बाहर किया गया । अन्य सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रचलित है।
![](https://samwadsutra.com/wp-content/uploads/2023/03/SamwadSutra_logo.png)