Connect with us

‘मन की बात’ से प्रेरणा, पर्यटन को नई उड़ान: सीएम ने साझा किए विकास के विजन।

उत्तराखण्ड

‘मन की बात’ से प्रेरणा, पर्यटन को नई उड़ान: सीएम ने साझा किए विकास के विजन।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड को देहरादून में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ सुना और अपने विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जिसने देशभर में प्रेरणादायक कार्य करने वाले लोगों को पहचान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से उन व्यक्तित्वों को सामने लाते हैं, जो सीमित संसाधनों में भी समाज के लिए मिसाल बनते हैं।
सीएम धामी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का जिक्र किए जाने से राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे—जैसे आदि कैलाश और हर्षिल-मुखवा क्षेत्र—का सकारात्मक असर पर्यटन पर साफ दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, इस वर्ष राज्य में शीतकालीन पर्यटन ने रिकॉर्ड बनाया है। डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में ही 36,700 से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक आए हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘ऑल-सीजन टूरिज्म हब’ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके तहत पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, सड़क कनेक्टिविटी में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
सीएम धामी ने यह भी कहा कि पर्यटन को रोजगार और आजीविका से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]