Connect with us

हरित परिवहन को नई रफ्तार, सीएम ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को किया रवाना।

उत्तराखण्ड

हरित परिवहन को नई रफ्तार, सीएम ने 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को किया रवाना।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में छह प्राथमिक लाभार्थियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए। परिवहन विभाग ने पांच अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी एवं स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उत्तराखंड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के राज्य सरकार के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे शहरी क्षेत्रों में सीएनजी एवं अन्य स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौती के बीच विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन, ‘लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)’, पीएम ई-बस सेवा और अक्षय ऊर्जा विस्तार जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हरित विकास की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जैव विविधता, वन संपदा और गंगा-यमुना जैसी नदियों की सुरक्षा राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से लागू उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के माध्यम से पुराने डीजल वाहनों के स्थान पर स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का विस्तार किया जा रहा है तथा पूरे प्रदेश में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही रोप-वे और आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली विकसित कर यातायात को अधिक सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को हरित विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया गया है और कुल निर्धारित लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को हरित परिवहन अभियान का अग्रदूत बताते हुए नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव परिवहन रविनाथ रमन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]