Connect with us
Ad

अब नए साल पर नहीं कर पाएंगे देर रात पार्टी,ओमिक्रोम ने लगाया पार्टियों पर लगाम।

उत्तराखण्ड

अब नए साल पर नहीं कर पाएंगे देर रात पार्टी,ओमिक्रोम ने लगाया पार्टियों पर लगाम।

संवादसूत्र देहरादून: अगर आप भी नए साल पर देर रात पार्टी का सोच रहे हैं तो अपने मंसूबों पर पानी फिर गया है अब ओमिक्रोन की दस्तक के बाद शासन ने प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस व्यवस्था का कितना पालन प्रशासन व पुलिस के अधिकारी करा पाते हैं, यह तो थर्टी फर्स्‍ट को ही पता चलेगा, मगर पार्टी को रात 11 बजे तक सीमित रखना किसी चुनौती से कम नहीं है।चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि रात्रि कर्फ्यू क्रिसमस के बाद लागू किया गया।

और पढ़ें  राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता दूरस्थ पर्वतीय इलाकों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना: सीएम।

क्रिसमस तक किसी भी तरह की बंदिश लागू न होने के चलते दूनवासियों के विभिन्न होटल व रेस्तरां में थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी बुक कर दी हैं। अब रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, लिहाजा लोग होटल व रेस्तरां संचालकों से नए नियमों व उनकी पार्टी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर सवाल कर रहे हैं। रेस्तरां संचालक बुकिंग कराने वाले व्यक्तियों को रात्रि कर्फ्यू का हवाला देकर पार्टी का समय सीमित करने के संदेश भी भेज रहे हैं। कुछ जगह थर्टी फर्स्‍ट की बुकिंग निरस्त की गई हैं, मगर कई जगह अभी भी पार्टी प्रस्तावित हैं।थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी सामान्य तौर पर रात आठ बजे के बाद ही शुरू हो पाती हैं।

और पढ़ें  घूमने आये दो युवक सेल्फी लेते गंगनहर में डूबे।

पार्टी सिर्फ रात 11 बजे तक ही कराई जाएंगी संचालित
जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि रात्रि कर्फ्यू के नियम प्रभावी हैं और थर्टी फर्स्‍ट के दिन भी पार्टी सिर्फ 11 बजे तक ही संचालित कराई जाएंगी। शासन की गाइडलाइन के बाबत पुलिस को व्यवस्था का पालन कराने के लिए कहा गया है। एसपी कोचर (अध्यक्ष दून वैली होटल रेस्तरां एसोसिएशन) का कहना है कि अधिकतर लोग थर्टी फर्स्‍ट की पार्टी की बुकिंग निरस्त नहीं करा रहे हैं।

और पढ़ें  पांच वर्षीय बालिका गंगा में बही।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]