Connect with us

भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन।

उत्तराखण्ड

भूतपूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण मिलने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन।

संवादसूत्र देहरादून/नईं दिल्ली: फेडरेशन ऑफ व्यापार मंडल एवं नई दिल्ली भाजपा परिवार की ओर से प्रेस क्लब दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किए जाने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने की।

इस अवसर पर सीए राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखंड के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी का 66 वर्षों का सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। पत्रकारिता, शिक्षा तथा राजनीति के क्षेत्र में उनके अतिविशिष्ट योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास में भी श्री कोश्यारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पद्म भूषण से सम्मानित भगत सिंह कोश्यारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है तथा सभी लोगों को समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश सेमवाल, डॉ. विनोद बछेती, डॉ. हरिसुमन बिष्ट सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड मूल के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंकज पैन्यूली, प्रताप थलवाल, मुरार कंडारी, सत्यप्रकाश नौटियाल, अनिल पंत, गिरीश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]