Connect with us

सीएम घोषणाओं पर प्रमुख सचिव सख्त, विभागों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश।

उत्तराखण्ड

सीएम घोषणाओं पर प्रमुख सचिव सख्त, विभागों को समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख सचिव ने सभी विभागों को मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को प्रत्येक सप्ताह तथा विभागीय सचिवों को प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा करने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने और पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए।

बैठक में वर्ष 2021 से लंबित घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिन घोषणाओं के शासनादेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र जारी किया जाए तथा जिन घोषणाओं को समायोजित या विलोप्त किया जाना है, उनकी प्रक्रिया भी तेजी से पूरी कर घोषणा सेल को सूचित किया जाए।

समीक्षा के दौरान गोलू देवता, घोड़ाखाल और चितई को जोड़कर विशेष गोल्ज्यू कॉरिडोर निर्माण प्रस्ताव पर व्यय वित्त समिति की संस्तुति और मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने की जानकारी दी गई। वहीं चम्पावत में जिम कॉर्बेट ट्रेल परियोजना का कार्य अब ब्रिडकुल के माध्यम से कराया जाएगा, जिसके लिए एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। चूका ट्रेक रूट सुदृढ़ीकरण का कार्य आंशिक रूप से पूरा होने की भी जानकारी दी गई।

प्रमुख सचिव ने चम्पावत नगर की सीवर लाइन परियोजना की 15 दिन के भीतर परीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने, जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली के खेल मैदान विस्तार, हनुमान मंदिर मेला स्थल के सौंदर्यीकरण, नारियाल गांव में एबीसी सेंटर की स्थापना तथा टनकपुर-बनबसा में 220/33 केवी विद्युत स्टेशन से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पारेषण लाइन के लिए वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग की सैद्धांतिक स्वीकृति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को भी कहा।

बैठक में यह भी बताया गया कि गुरु गोरखनाथ धाम मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण तथा चम्पावत रोडवेज स्टेशन में मल्टीस्टोरी पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है। बैठक में विभिन्न विभागों के सचिवों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रमुख वन संरक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]