Connect with us

डीबीटी से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती: 9.43 लाख पेंशनधारकों को ₹140.26 करोड़ की पेंशन राशि जारी।

उत्तराखण्ड

डीबीटी से सामाजिक सुरक्षा को मजबूती: 9.43 लाख पेंशनधारकों को ₹140.26 करोड़ की पेंशन राशि जारी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से दिसंबर माह की पेंशन किश्त का भुगतान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों—वृद्धजनों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं निराश्रित व्यक्तियों—के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीक आधारित शासन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी भुगतान डीबीटी प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में किए जा रहे हैं, जिससे समयबद्धता के साथ-साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित हुई है।
मुख्यमंत्री धामी ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र व्यक्तियों का 59 वर्ष की आयु से ही चिन्हीकरण किया जाए, ताकि 60 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही उन्हें बिना किसी विलंब के पेंशन का लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
मुख्यमंत्री ने पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित सत्यापन, निगरानी और अद्यतन डाटा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी, अपर सचिव श्री प्रकाश चन्द्र सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]