Connect with us

राजधानी दहली: सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, स्टोन क्रशर संचालक की हत्या।

उत्तराखण्ड

राजधानी दहली: सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, स्टोन क्रशर संचालक की हत्या।

संवादसूत्र देहरादून: बलिदानी कर्नल के कारोबारी बेटे की हत्या के तीसरे दिन ही राजधानी में एक और सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा (45) की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार विक्रम शर्मा सुबह करीब नौ बजे जिम करने के लिए मॉल पहुंचा था। सीढ़ियों से उतरते समय दो हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल विक्रम को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विक्रम शर्मा का काशीपुर में स्टोन क्रशर व्यवसाय था, जबकि वह देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रहता था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। बताया जा रहा है कि विक्रम पर 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले शामिल हैं। करीब 10 वर्ष पूर्व उसे झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी और वह लंबे समय तक झारखंड की जेल में बंद रहा।
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई हैं। राजधानी में 16 दिनों के भीतर यह पांचवीं हत्या है, जिससे शहर में दहशत का माहौल है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]