उत्तराखण्ड
ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम।
संवादसूत्र ऋषिकेश/देहरादून: ऋषिकेश के गंगा बैराज पर आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब एक निजी कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की गई। यह पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रही है। सी-प्लेन की यह सफल ट्रायल राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी और पर्यटन विकास की दिशा में सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा के साथ-साथ एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे।
सरकार की योजना है कि भविष्य में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील, नैनीताल झील सहित अन्य जलाशयों तक किया जाए। इससे न केवल पर्यटन को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
सी-प्लेन की यह सफल ट्रायल लैंडिंग न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह संकेत भी देती है कि उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया दौर शुरू होने वाला




