Connect with us

टिहरी झील को मिलेगा ग्लोबल पहचान का नया स्वरूप, मुख्य सचिव ने मांगा व्यापक मास्टर प्लान।

उत्तराखण्ड

टिहरी झील को मिलेगा ग्लोबल पहचान का नया स्वरूप, मुख्य सचिव ने मांगा व्यापक मास्टर प्लान।

संवादसूत्र देहरादून: टिहरी झील क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि “वन स्टेट वन ग्लोबल डेस्टिनेशन” योजना के तहत टिहरी झील रिंग रोड एवं आसपास के क्षेत्रों को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक और समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि Tehri Special Area Development Authority (टाडा) पूरे क्षेत्र के विकास के लिए डेस्टिनेशन मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीएमओ) के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना केवल चरणबद्ध कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि परियोजना में टिहरी झील रिंग रोड, आकर्षक आइकोनिक ब्रिज, हरित पैदल मार्ग, ईको पार्क, प्राकृतिक व्यू पॉइंट, वेलनेस सेंटर और एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों को शामिल किया जाए, ताकि क्षेत्र धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के साथ-साथ एडवेंचर और वेलनेस पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बन सके।
मुख्य सचिव ने टिहरी तक एंड-टू-एंड कनेक्टिविटी को मजबूत करने, सड़कों के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण तथा नए पर्यटन मार्गों की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए। उन्होंने साइट स्पेसिफिक निर्माण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान क्षेत्र की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाए।
बैठक में परियोजना के अंतर्गत वॉटरड्रोम और वॉटरपोर्ट विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि आइकोनिक पुलों की डिजाइनिंग में सी-प्लेन परियोजना को भी ध्यान में रखा जाए। इसके अलावा डोबराचांटी पुल के पास स्थित हेलीपैड को हेलीपोर्ट के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य सचिव ने सभी संबंधित संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि टिहरी क्षेत्र को उत्तराखंड का वैश्विक पर्यटन मॉडल बनाने के लिए एकीकृत प्रयास जरूरी हैं।
बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव विनीत कुमार और अभिषेक रोहिला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]